September 19, 2024

यशवंत सिंहा ने किया “अटल विचार मंच” नई पार्टी का एलान

1 min read
Share this

*सूबे की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा*

हजारीबाग(बिहार)। एक दशक पूर्व तक भाजपा के कद्दावर नेता रहे  बाद में पार्टी से बगावत करने वाले यशवंत सिन्हा ने सोमवार को अटल विचार मंच नाम से नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान करते हुए उन्होंने पार्टी का फार्म भरकर सबसे पहले स्वंय इसकी सदस्यता ली। इसकी जानकारी पत्रकार वार्ता में यशवंत सिन्हा ने दी।

हजारीबाग के पुराने भाजपा कार्यालय अटल भवन में ही  “अटल विचार मंच” के दफ्तर की शुरूआत की गई है। यशवंत सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर पार्टी गठन की घोषणा की और कहा कि अटल विचार मंच राज्य के सभी 81 विधानसभा में चुनाव लड़ेगी।

अटल विचार मंच उसी कार्यालय में संचालित होगा जहां पहले करीब ढाई दशक तक यशवंत सिन्हा और उनके बेटे जयंत सिन्हा के कार्यकाल में भाजपा का कार्यालय संचालित हो रहा था। यशवंत सिन्हा ने कहा कि चुनाव लड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

वैसे दावेदार जो ईमानदार होंगे उन्हें पार्टी पहले प्राथमिकता देगी। यशवंत सिन्हा ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अटल विचार मंच कोई स्वयंसेवी संगठन या चंदा वसूलने की पार्टी नहीं है। यह पूर्ण रूप से राजनीतिक पार्टी रहेगी।

पार्टी के पहले कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी नीलिमा सिन्हा समेत कई पुराने भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर सिन्हा हमलावर रहे और कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांत से भाजपा दूर होती जा रही है।

इसे देखते हुए एक ऐसी पार्टी का गठन किया जा रहा है जो अटल बिहारी वाजपेयी के पद चिन्ह पर आगे बढ़ेगी। बताया कि विपक्ष अगर मजबूत नहीं है तो लोकतंत्र कमजोर हो जाता है। विपक्ष को जितना स्थान सरकार में मिलना चाहिए वह अब नहीं मिल पा रहा है। अब समय आ गया है संकल्प लेने का।