महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी पदाधिकारियों को उप मुख्यमंत्री शर्मा छह को दिलाएंगे शपथ

1 min read
Share this

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शनिवार, छह जुलाई को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 14 सदस्यीय कार्यकारिणी के अलावा विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों और महिला केंद्रों की संयोजिका- सह संयोजिकाओं को शपथ दिलाएंगे। महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में धरसींवा के विधायक व सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार पद्मश्री अनुज शर्मा के आने की संभावना है।
मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महाराष्ट्र मंडल के भावी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 16 कमरों के निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आठवीं बार निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे। साथ ही अपने संक्षिप्त संबोधन में अतिथियों को महाराष्ट्र मंडल के 89 साल का गौरवशाली इतिहास बताने के अलावा भावी योजनाएं व प्रकल्प की जानकारी भी देंगे।