महाराष्ट्र मंडल में मराठी सामूहिक उपनयन संस्कार रविवार को

1 min read
Share this

रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में रविवार, सात जुलाई को सुबह 8:00 बजे से मराठी भाषी सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया है। सचिव व आचार्य चेतन गोविंद दंडवते के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में रायपुर के अलावा मध्य प्रदेश के युवा भी शामिल होंगे।
आचार्य दंडवते ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जारी है। अब तक रायपुर के अलावा धमतरी, कोरबा, भिलाई, दुर्ग और छिंदवाड़ा के बच्चे व युवा अपने परिवार, रिश्तेदारों के साथ शामिल होने के लिए पंजीयन करवा चुके हैं। आयोजन का उद्देश्य न्यूनतम खर्च पर श्रेष्ठतम सुविधाओं के साथ सामूहिक उपनयन संस्कार करना है। इससे बाहर से आने वाले अतिथियों का महाराष्ट्र मंडल से परिचय तो होगा ही, साथ ही महाराष्ट्र भवन की भव्यता, देखने का भी अवसर मिलेगा। इस आयोजन से बाहर से आने वाले मेहमानों के सामने महाराष्ट्र मंडल और महाराष्ट्रियन संस्कार केंद्र की एकजुटता भी परिलक्षित होती है।
दंडवते के अनुसार महाराष्ट्रियन संस्कार केंद्र की ओर से महाराष्ट्र मंडल के साथ मिलकर यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसके अलावा भी सामूहिक मंगलागौर पूजा, मराठी वर- वधू परिचय सम्मेलन, महा शिवरात्रि पर्व पर सामूहिक लघु रुद्राभिषेक जैसे आयोजन कर समाज को एकजुट करने के जतन किए जाते हैं।