योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री कश्यप

1 min read
Share this

नारायणपुर। 21 जून को दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन क्रिड़ा परिसर खेल मैदान नारायणपुर में प्रात: 07 बजे से योग कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है, जिसमें जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे। इस हेतु सभी विभागो की सहभागीता सुनिश्चित किए जाने यह आवश्यक है। कलेक्टर श्री बिपिन मांझी द्वारा प्रत्येक विभाग के कार्यालय प्रमुख को अपने विभाग के अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ 21 जून 2024 को प्रात 06.30 बजे क्रिड़ा परिसर खेल मैदान में उपस्थित होने निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप होंगे।