कोंडागांव के खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जीते 12 मेडल

1 min read
Share this

कोंडागांव। जिले के खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में 12 मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। इन खिलाडिय़ों को आईटीबीपी के जवानों ने प्रशिक्षण देने के बाद भिलाई में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जूडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 350 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था, जिसमें से कोंडागांव के 12 खिलाड़ी पदक हासिल करने में सफल रहे। इस प्रतियोगिता में आईटीबीपी जूडो ट्रेनिंग कैंप कोंडागांव से 12 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें 06 स्वर्ण, 02 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल किए।
सब जूनियर कैटेगरी में लिलेश्वरी को गोल्ड मेडल सब जूनियर 28 किलोग्राम कैटेगरी में लिलेश्वरी ने स्वर्ण पदक जीता। 36 किलोग्राम में ममता ने रजत पदक, 48 किलोग्राम में चंद्रप्रभा ठाकुर और 66 किलोग्राम में मयंक खांडेकर ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग की बात करें तो 30 किलोग्राम वर्ग में वेदांत ठाकुर, 40 किलोग्राम वर्ग में विशिष्टका और 52 किलोग्राम वर्ग में लेखा नेताम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 48 किलोग्राम वर्ग में गीता हिडको, 55 किलोग्राम वर्ग में काधिर हुसने, 60 किलोग्राम वर्ग में अनिल गोठा ने पदक हासिल किए। सीनियर कैटेगरी में 66 किलोग्राम वर्ग में प्रदीप बघेल ने गोल्ड मेडल जीता। 48 किलोग्राम वर्ग में शिवानी नेताम ने कांस्य पदक हासिल किया।
उक्त सभी खिलाड़ी पिछले कई सालों से आईटीबीपी के प्रशिक्षक उदय सिहं यादव और नारायण सोरेन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर राणा युद्धवीर सिंह, उप महानिरीक्षक और नरेन्द्र सिंह सेनानी (आईटीबीपी) ने सभी खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी को लगातार इसी प्रकार प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।