June 24, 2025

कोटमसर गुफा का प्रवेश द्वार 15 जून को बंद हो जाएगा

1 min read
Share this

जगदलपुर। बस्तर जले के कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित प्रसिद्ध कोटमसर गुफा का प्रवेश द्वार 15 जून को बंद हो जाएगा। इस वर्ष समय पर मानसून आने और बारिश शुरू होने के चलते यह गुफा अपने तय समय में बंद हो रहा है, जिसे एक सितंबर को पुन: खोला जायेगा। कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक के अनुसार यह गुफा के बारिश के मौसम में चार माह के लिए सुरक्षा के दृष्टि से बंद कर दिय जाता है। कोटमसर गुफा के अलावा कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर चल रहे बैम्बू राफ्टिंग, कायकिंग सहित अन्य एडवेंचर बारिश के शुरू होने तक जारी रहेंगे। उल्लेखनीय है पिछले दो वर्षों में मानसून की बेरूखी के चलते कुटुमसर गुफा 30 जून तक खुले रहे। लगातार दो वर्षों तक बारिश में देरी के चलते पार्क प्रबंधन ने कुटुमसर गुफा को 15 के बजाय 30 जून को बंद करने का निर्णय लिया था। पिछले वर्ष भी कोटमसर गुफा 30 जून को बंद को बंद किया गया था, जिसे एक सितंबर को पुन: खोला गया था।