कलेक्टर सिंह ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
1 min read
Share this
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। इसके अंतर्गत सभी योजनाओं के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि अधूरे कार्यों को पूरा किया जाए। कार्यों में गति लाई जाए। साथ ही गांवों के सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द पूरा किया जाए। टंकी से पाइपलाइन द्वारा पानी पहुंचाने का कार्य भी पूरा किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों में किसी भी तरह की ढि़लाई नहीं बरती जाए। इस समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री फिलिप एक्का सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।