June 23, 2025

वट सावित्री पर महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

1 min read
Share this

रायपुर। पौराणिक मान्यता के अनुसार गुरुवार को वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की। तपती धूप से बचने के लिए सुबह से ही पति की लंबी आयु को लेकर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करने के लिए घर से निकल पड़ी थी। शहर तथा मंदिरों में आज महिलाओं की खासी भीड़ सुबह से ही लगी थी।
पति के दीर्घायु होने की कामना लेकर महिलाएं निर्जला उपवास कर वट वृक्ष की श्रृंगारमय पूजा करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में दिखाई दे रही थी। इसी के साथ वट वृक्षों का फेरा लगाते मनोकामना रूपी धागा वट वृक्ष को बांधा, साथ ही वट सावित्री की कथा श्रवण एवं पठन किया।