मानवविज्ञान संग्रहालय अवलोकन हेतु आगामी एक माह के लिए रहेगा बंद
1 min read
Share this
जगदलपुर। भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण, उप क्षेत्रीय केंद्र जगदलपुर परिसर में एक नया संग्रहालय-सह-कार्यालय और ऑडिटोरियम भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। संग्रहालय प्रादर्शों को अस्थाई शेड में स्थापित किया जाएगा। 04 जून से संग्रहालय सभी आंगतुकों के लिए लगभग एक माह के लिए पूर्णत: बंद रहेगा। कार्यालय अध्यक्ष डॉ. पीयूष रंजन साहू ने इस बारे में बताया कि संग्रहालय प्रादर्शों को अस्थाई शेड में व्यवस्थित करने के उपरांत संग्रहालय आंगतुकों के अवलोकन करने के लिए पुन: आरंभ किया जाएगा।