June 23, 2025

45 किलो गांजा के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार

1 min read
Share this

बिलासपुर। ओडिशा से गांजा लेकर आ रही पांच महिलाओं को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनमें से एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से 45 किलो गांजा जब्त किया है।
सरकंडा पुलिस का सूचना मिली कि कुछ महिलाएं गांजा की तस्करी कर रही हैं। महिलाएं छठ घाट के पास हैं। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तब उन्हें देखकर वे आटो से उतरकर भागने लगीं। जवानों ने घेराबंदी कर ननकी सिसोदिया उर्फ शिकारी (35), इंदिरा गुआडा (35), तुलसी शिकारी (22), रुकमिला शिकारी (25) और श्यामा शिकारी (40) सभी निवासी मटियारी को पकड़ लिया।
पूछताछ में महिलाएं गोलमोल जवाब दे रहीं थीं। उनके पास रखे प्लास्टिक की बोरी की जांच में 45 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर महिलाओं को थाने लाया गया। यहां कड़ाई से पूछताछ में महिलाओं ने ओडिशा से गांजा लेकर आना बताया। एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय के आदेश पर महिलाओं को जेल भेज दिया गया।