गोरना-पडिय़ारपारा व भुसापुर से नक्सली संगठन में सक्रिय 16 नक्सली गिरफ्तार
1 min read
Share this
बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सर्चिंग कार्यवाही के दौरान थाना बीजापुर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम गोरना के पडिय़ापारा से शासन विरोधी एवं बंद के आह्वान के पाम्पलेट बैनर के साथ 11 नक्सलियों एवं थाना उसूर, कोबरा 205, केरिपु 196 के बल द्वारा भुसापुर के जंगल से 5 नक्सली मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी 16 नक्सली लम्बे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय थे। गोरना -पडिय़ारपारा से गिरफ्तार 11 नक्सली मार्ग अवरुद्ध करने, आईईडी लगाने, शासन विरोधी पम्पलेट, बैनर लगाने की वारदात में शामिल रहे हैं। वहीं भुसापुर से गिरफ्ताार 05 नक्सली थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत 19 अप्रेल 2024 को गलगम से एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी पर आईईडी विस्फोट करने की वारदात में शामिल थे। नड़पल्ली नाला के पास 25 मई 2024 को आईईडी लगाने, एवं 25 मई 2024 को सीतापुर- उसूर के मध्य सड़क काटने, शासन विरोधी पाम्पलेट बैनर लगाने की वारदात में शामिल थे। उक्त सभी 16 नक्सलियों के विरूद्ध थाना कोतवाली एवं उसूर में कार्यवाही उपरान्त आज गुरूवार को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों में लक्खू कुरसम ऊर्फ सुक्कु ऊर्फ एंका लक्खू (डीएकेएमएस सदस्य) पिता पोरिया कुरसाम उम्र 42 वर्ष निवासी मनकेली सरपंचपारा थाना बीजापुर। वर्ष 1998 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। शंकर कुरसम ऊर्फ बुधु कुरसम(मूलवासी बचाओ मंच सदस्य) पिता भीमा कुरसम उम्र 26 वर्ष निवासी मनकेली पटेलपारा थाना बीजापुर। वर्ष 2016 से सक्रिय है। मन्नू कुरसम(मनकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) पिता कोईया कुरसम उम्र 22 वर्ष निवासी मनकेली पटेलपारा थाना बीजापुर। वर्ष 2007 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। चैतु कुरसम (मनकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य)पिता बुधरू कुरसम उम्र 32 वर्ष निवासी मनकेली पटेलपारा थाना बीजापुर। वर्ष 2003 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। सोमा कुरसम (मनकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) पिता बोज्जा कुरसम उम्र 48 वर्ष निवासी मनकेली पटेलपारा थाना बीजापुर। वर्ष 1998 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। कमलेश कुरसम (मनकेली आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता कोईमा कुरसम उम्र 31 वर्ष निवासी मनकेली पटेलपारा थाना बीजापुर। वर्ष 2021 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। महेश सोढ़ी (मनकेली आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता बामन सोढी उम्र 20 वर्ष निवासी मनकेली सरपंचपाना थाना बीजापुर। वर्ष 2020 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। सन्नू कुरसम (मनकेली आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता सोमलू कुरसम उम्र 26 वर्ष निवासी मनकेली पटेलपारा थाना बीजापुर। वर्ष 2005 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। आयतु कुरसम (मनकेली आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता स्व. मारा कुरसम उम्र 46 वर्ष निवासी गोरना पटेलपारा थाना बीजापुर। वर्ष 2010 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। मंगल ऊर्फ पाण्डू मड़कम (मनकेली आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता स्व0 सन्नू मड़कम उम्र 45 वर्ष निवासी गोरना मेटापारा थाना बीजापुर। वर्ष 2016 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। रमेश कुरसम ऊर्फ गुडडू (मनकेली आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य) पिता स्व0 राजू कुरसम उम्र 32 वर्ष निवासी गोरना पटेलपारा थाना बीजापुर। वर्ष 2007 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। मड़कम आयता पिता देवा मड़कम उम्र 22 वर्ष निवासी स्कूलपारा भुसापुर थाना उसूर, पदनाम – मिलिशिया सदस्य। वर्ष 2019 में माओवादी संगठन में सक्रिय है। मड़कम मंगडू पिताजोगा उम्र 28 निवासी स्कूलपारा भुसापुर, थाना उसूर, पदनाम – मिलिशिया सदस्य। वर्ष 2016 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। पोदिया पूनेम पिता पाण्डु उम्र 21 वर्ष निवासी पटेलपारा भुसापुर, थाना उसूर, पदनाम- मिलिशिया सदस्य। वर्ष 2021 से माओवादी संगठन में सकिय है। मड़काम लखमा पिता हिड़मा उम्र 25 वर्ष निवासी स्कूलपारा भुसापुर थाना उसूर, पदनाम- मिलिशिया सदस्य,। वर्ष 2016 से माओवादी संगठन में सक्रिय है। पोडिय़ाम मुडा पिता पावा उम्र 22 वर्ष निवासी स्कुलपारा भुसापुर थाना उसूर , पदनाम – मिलिशिया सदस्य। वर्ष 2018 से माओवादी संगठन में सक्रिय है।