यात्री बस खाई में गिरी 15 की मौत 40 घायल
1 min read
Share this
जम्मू। गुरुवार को जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग के अखनूर के टूंगी मोड़ के पास उत्तर प्रदेश से 60 यात्रियों को लेकर जा रही बस के गहरी खाई में गिरने 15 यात्रियो की मौत हो गई तथा 40 यात्री घायल हो गये हैं ।गंभीर रूप से घायल यात्रियों जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 40 यात्री घायल हैं। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। खाई से निकाल कर घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उत्तरप्रदेश यूपी 86ईसी 4078 नंबर की यह बस 60 यात्रियों को लेकर जम्मू से शिवखोड़ी को जा रही थी। बस अखनूर के टूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत में राहत और बचाव अभियान चलाया गया।बस के शीशे तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिर रस्सी और कुछ को पीठ पर लाद कर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को वाहनों में सवार कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सड़कों पर एंबुलेंस की आवाज गूंजती रही।
अस्पताल में हादसे की खबर के साथ ही स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। घायलों के पहुंचने के साथ ही यहां उपचार शुरू कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। जीएमसी जम्मू में डॉक्टरों की अलर्ट टीम ने मोर्चा संभालते हुए पहुंचे हुए घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया है।