June 23, 2025

देश के इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

1 min read
Share this

नई दिल्ली । देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। खासतौर पर लू (हीटवेव) से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग भी लगातार तमाम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है। कुछ राज्यों में लू और गर्मी से आम लोगों की परेशानी और भी बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ने 30 मई को सात राज्यों के लिए गर्मी और लू की गंभीर स्थिति का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, बिहार के कुछ क्षेत्र, झारखंड और ओडिशा में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू के कुछ इलाकों, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना है।