आइजोल में पत्थर खदान के ढहने से 13 लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने गहरा दुख व्यक्त किया
1 min read
Share this
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिजोरम की राजधानी आइजोल में पत्थर खदान के ढहने से 13 लोगों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।अपने एक्स अकाउंट पर मृतकों को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी।
मिजोरम की राजधानी आइजोल में पत्थर खदान के ढहने से 13 लोगों के निधन की दुःखद खबर मिली है। हादसे में कई लोग लापता हैं।
ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 28, 2024