June 23, 2025

वन्य प्राणी भालू के हमले से 1 महिला घायल

1 min read
Share this

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खालेबेदी निवासी बिरोबाई पति सोमारू मंडावी पर वन्य प्राणी भालू ने हमला कर दिया, घायल बिरोबाई को जिला अस्पताल कांकेर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। घायल महिला का आधार कार्ड राशन कार्ड स्मार्ट कार्ड के अभाव में आपरेशन नही होने से परिजन परेशान हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने घर से खेत की ओर जाने के दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया और एक हांथ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुई बिरोबाई मंडावी का उपचार कांकेर के जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल बिरोबाई मंडावी का कहना है कि डाक्टर ने आपरेशन जरूरी बता रहे हैं, वहीं घायल महिला का आधार कार्ड राशन कार्ड स्मार्ट कार्ड की मांग कर रहे हैं, पर बिरोबाई का राशनकार्ड स्मार्ट कार्ड नहीं बना है, राशनकार्ड में भी नाम नहीं जुड पाया है। आवश्यक दस्तावेजों के नही मिलने पर आपरेशन नही हो पा रहा है। परिवार वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने आपरेशन भी नहीं करवा पा रहे हैं।