June 23, 2025

पेपर मिल में लगी आग, अच्छा खासा नुकसान

1 min read
Share this

रायपुर। राजधानी के निकटस्थ मंदिर हसौद के उमरिया गांव में पेपर मिल में आज दोपहर आग लग गई। आगजनी का कारण अज्ञात है। यह एक बड़ी फैक्ट्री है। यह राजेश मेघानी परिवार द्वारा संचालित है। इसमें आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आग पर काबू पाने दमकल की तीन गाडिय़ां बुलाई गई हैं। इस फैक्ट्री में क्राफ्ट पेपर (खाकी कवर) बनाया जाता है और आग से 25 टन निर्मित पेपर और 1700 टन कच्चा माल जल गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है।