June 23, 2025

मारूति होम्स में चोरी का नहीं मिला सुराग

1 min read
Share this

रायपुर। कबीर नगर के मारूति होम्स परिसर के फस्र्ट फ्लोर के बंद फ्लैट में सेंधमारी हो गई। सुनील कुमार गुप्ता का 501 नंबर का मकान बंद था। इसी दौरान चोर फ्लैट का ताला तोड़कर भीतर आलमारी से 3,6,0801 रूपए के जेवर इनमें हीरे की बाली और 7 हजार रूपए ले भाग थे। सुनील के लौटने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
कबीर नगर पुलिस के अनुसार गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक सामान की कंपनी में मैनेजर हैं। वे अपने परिवार को लेने 17 की शाम अंबिकापुर गए थे। वहां से 20 की शाम लौटे। घर की कुंडी टूटी हुई थी और भीतर जाकर देखा तो आलमारी साफ कर ली गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो यह फ्लैट पांचवे माले का है। पूरा ब्लॉक चारों ओर से घिरा हुआ है। चोर के आने की गुंजाइश कम ही है। संदेह पर पुलिस ने स्नाइपर डॉग की भी मदद ली। डॉग कुछ दूरी तक जाकर भटक गया। आगे की पड़ताल के लिए कुंडी, आलमारी में लगे फिंगर प्रिंट भी लिए हैं।