वेदपाठ, भजन, योग के साथ समर कैंप की हुई शुरुआत

1 min read
Share this

*सत्य साई सेवा संगठन का आयोजन*
सागर(मध्यप्रदेश)। सत्य साई सेवा संगठन ने शुक्रवार को तीन दिवसीय बाल ग्रीष्म कालीन शिविर का शुभारंभ तीन ओम और वेद पाठ से किया।

गोपालगंज स्थित नाखरे गली में आयोजित सांध्यकालील शिविर में बाल विकास गुरु करुणा गुरु ने इतनी शक्ति हमें देना दाता भजन सिखाया वहीं, अनुराग गुरु ने गौरी गणेश भजन को तीनों लय में गाकर तैयार करवाया। साथ ही कहा कि माता-पिता जीवन में जो भी करते हैं संतान के भले के लिए करते हैं सदा उनका सम्मान करना चाहिए। योगाचार्य शैलेन्द्र यादव ने ताड़ासन, सिंहासन सिखाया साथ में बताया कि हास्य जीवन में बहुत जरूरी है।

इससे शरीर स्वस्थ रहता है। बीके गुरु ने बताया कि संगठन की ओर से बाल विकास की निःशुल्क कक्षाएं सागर में चार जगह लगाई जा रहीं हैं। इसमें बच्चों को भेज सकते हैं। इस मौके पर रानी दुबे, लीला सिंह चौहान, कल्याण सिंह राजपूत, यशा भट्ट, कीर्ति दुबे, गोविंद पटेल, सचिन ठाकुर, प्रिया विश्वकर्मा, शांति तिवारी, साई श्रीजा दुबे, सृजन दुबे, अनमोल दुबे, अनिका भट्ट, माही विश्वकर्मा, रिद्दि सिंह चौहान, लक्ष्मी विश्वकर्मा, महिमा लोधी, अमोलिका भट्ट, माही कुड़ेरिया, वैष्णवी कुड़ेरिया, निशि रैकवार, देवांशी यादव, पूर्वी यादव, काव्या यादव, विधान चौबे, सृजन खरे, प्रिंस पटेल, कार्तिक चौबे, अंश शुक्ला, हर्ष शुक्ला, प्रिंस लोधी, नैतिक रैकवार, पार्थ रैकवार, बलराम चौबे, यशवंत शुक्ला, वैष्णवी राजपूत, दीपमाला शुक्ला, पुष्पा पांडे, तनु शर्मा, महिमा साहूू, कुशाग्र सिंह राजपूत, शिवांश शुक्ला, कान्हा सेन, सोम यादव, कान्हा भट्ट आदि भक्त व बच्चे उपस्थित थे।