योगेंद्र यादव 2 को भिलाई में, संविधान संवाद सत्र को करेंगे संबोधित

1 min read
Share this

भिलाई। भारत जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव 2 मई को भिलाई प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर संविधान संवाद-1 का आयोजन 2 मई गुरुवार को शाम 5:00 बजे से जैन भवन सेक्टर 6 में किया जा रहा है। जिसमें वे ‘‘मतदाता का राजनीतिक बोध, दायित्व और भूमिका’’ विषय पर अपने विचार रखेंगे साथ ही बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।