रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज के निधन पर सीएम साय ने जताया दुख

1 min read
Share this

रायपुर। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के पूजनीय अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज जी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स में लिखा कि स्वामी स्मरणानंद महाराज जी के ब्रह्मलीन होने की दु:खद खबर प्राप्त हुई। उन्होंने अपना पूरा जीवन अध्यात्म और मानव सेवा के लिए समर्पित किया। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और देश भर में फैले उनके अनुयायियों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।