भाजपा पर बरसे कांग्रेस के ये तीन कर्णधार

1 min read
Share this

 नई दिल्ली।  गुरूवार को लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए चुनाव एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा आज स्वायत एजेंसियो  पूरी तरह से सरकारी नियंत्रण में है  और वो अपने मन से कार्रवाई कर रहे हैं।

इसी के साथ खरगे ने चुनावी बॉन्ड (इलेक्ट्राल बांड)  को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कारण चुनावी बॉन्ड पर बड़ी सच्चाई सामने आई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता पक्ष ये नहीं चाहता कि हर कोई बराबरी से चुनाव (लोकसभा चुनाव 2024) लड़े इसलिए विपक्ष को कम चुनावी चंदा मिला और हमें जो मिला वो हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गया। भाजपा को कितना कैश में चंदा मिला इसका कोई हिसाब नहीं है। भाजपा का हर जगह एकाधिकार देखने को मिल रहा है, चाहे विज्ञापन हो या मीडिया पर कंट्रोल।

सोनिया गांधी ने भी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। हमारे पास प्रचार करने का भी पैसा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अगर ये होगा तो कैसे विपक्ष चुनाव लड़ पाएगा।

राहुल गांधी ने भी कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने पर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए, लेकिन चुनाव आयोग ने मुंह तक नहीं खोला। उन्होंने कहा कि ये कोई कांग्रेस के अकाउंट की बात नहीं है, ये लोकतंत्र की हत्या की बात है।राहुल ने कहा कि हम पैसों की कमी के चलते चुनावी प्रचार नहीं कर पा रहे। हमारे प्रत्याशी हवाई जहाज क्या रेल टिकट तक नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर ये हमला, प्रचार रोकने के लिए किया जा रहा है।