“मुझे अब जाबालिपुरम के नाम से जाना पहचाना जाये”!

1 min read
Share this

जबलपुर(मध्यप्रदेश)। नाम बदलने की परंपरा में मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के शामिल होने की पूरी संभावना है।जबलपुर के महापौर ने जबलपुर का नाम बदलकर जाबालिपुरम किये जाने हेतु कमरकस ली है और बकायदा मेयरइन काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस संदर्भ में जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहा कि जबलपुर को जाबालिपुरम के नाम से जाना जाना चाहिए। नगर निगम जबलपुर की मेयर काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया कि शहर का नाम बदला जाएगा। महापौर जगत सिंह अन्नू ने कहा कि जबलपुर का कोई अर्थ नहीं है। इसके लिए संतों की अगुवाई में मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस मामले पर बातचीत की जाएगी। वो मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और जबलपुर का नाम बदलने का आग्रह करेंगे।

नगर निगम जबलपुर की मेयर काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया कि शहर का नाम बदला जाएगा। महापौर जगत सिंह अन्नू ने कहा कि जबलपुर का कोई अर्थ नहीं है। यह भूमि मां नर्मदा के तट पर जाबालि ऋषि की भूमि है। इसलिए शहर का नाम जाबालिपुरम किया जाना चाहिए।