June 23, 2025

उस्ताद पहलवान स्व. कन्हैयालाल कसार ने राम जन्मभूमि के लिए आंदोलन किया, कल होगा सपना साकार

1 min read
Share this

रायपुर। 14 नवम्बर 1992 विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंघल के नेतृत्व में सप्रे शाला मैदान में महती आमसभा के पश्चात् राम जन्म भूमि आंदोलन में स्व. रामाराव नायडू, शान्ताराम सराफा, स्व. पढऱी राव कृदत के साथ सत्तीबाजार बजरंग व्यायाम शाला के उस्ताद पहलवान स्व. श्री कन्हैयालाल कसार ने राम जन्मभूमि के लिए आंदोलन किये जिनका सपना आज साकार हो गया। यह जानकारी उस्ताद पहलवान स्व. श्री कन्हैयालाल कसार के सुपुत्र कमल कसार ने दिया। कमल कसार ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर देश वासियों को शुभकामनाएं भी दिये।