संत विजय कौशल महाराज की श्रीराम कथा रविवार 21 जनवरी से
1 min read
Share this
रायपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के ननिहाल में संत विजय कौशल महाराज जी के श्रीमुख से राम रस रूपी श्रीराम कथा सत्संग का आयोजन 21 से 28 जनवरी तक श्रीराम कथा आयोजन समिति की ओर से की गई है। समिति की ओर से जानकारी देते हुए श्री बृजलाल गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सहुलियत को देखते हुए शहर के मध्य दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम,साइंस कालेज मैदान में कथा का आयोजन किया गया है। कथा का समय रोजाना दोपहर 3 से 6 बजे तक होगा। कथा श्रवण के लिए अलग-अलग दिन राज्यपाल,मुख्यमंत्री व मंत्रीगण भी पहुंचेंगे। संत विजय कौशल महाराज जी छत्तीसगढ़ में पहले भी कथा सत्संग के लिए पधार चुके हैं।