June 23, 2025

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने मनाया पोंगल उत्सव

1 min read
Share this

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में शहीद राजगुरु हाउस में सोमवार को पोंगल त्योहार धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बच्चों ने पोंगल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
दक्षिण भारतीय परिधान में डी. अंजलि राव, दीपक राव ने अभिनय से प्रभावित किया। छात्राओं प्रतिमा दास, मिस्टी बर्मन, छात्र ओजस अग्निवंशी ने पोंगल के बारे में सारगर्भित जानकारी दी। शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने भी पोंगल कैसे, क्यों और कब मनाया जाता है, के बारे में बच्चों को बताया। अपर्णा आठले ने बच्चों की प्रस्तुतियों व पोंगल पर्व पर उनकी जानकारी की सराहना की। पोस्टर बनाकर ओजस अग्निवंशी ने इस त्यौहार को समझाने का प्रयास किया। शहीद राजगुरु हाउस की प्रमुख अनिता सोनी ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।