June 23, 2025

राठी दंपत्ति का कंबोडिया में हुआ सम्मान

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही कि पूरे राज्य से बीमा क्षेत्र में एकमात्र कॉर्पोरेट क्लब सदस्य दंपति है मनोज कुमार राठी एवं शीतल राठी का कंबोडिया में आयोजित भारतीय जीवन बीमा निगम के सर्वोच्च क्लब कॉरपोरेट क्लब में सम्मान हुआ। सम्मेलन में पूरे देश भर से 325 अभिकर्ताओं ने हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन में प्रबंध निदेशक सतपाल भानु के द्वारा राठी दंपत्ति का स्वागत किया गया।
भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा 3 के अभिकर्ता मनोज कुमार राठी एवं शीतल राठी कॉरपोरेट क्लब सदस्य के रूप में काफी समय से रायपुर मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे है.यह उपलब्धि डी आर गजेंद्र विकास अधिकारी के नेतृत्व में उन्होंने हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अशोक ठाकुर, विपणन प्रबंधक शशांक सालोदकर, प्रबंधक विक्रय दिलीप सीथा शाखा प्रबंधक एस के सिंह सहायक शाखा प्रबंधक दीपक प्रकाश कंवर ने शुभकामनाएं दी है।
ज्ञात हो कि भारतीय जीवन बीमा निगम रायपुर में नया कीर्तिमान बनाते हुए मनोज कुमार राठी ने 2023-24 का टीओटी एवं अखिल भारतीय स्तर पर भी स्थान प्राप्त किया। श्रीमती शीतल राठी ने भी सीओटी की उपलब्धि हासिल की है। उपरोक्त उपलब्धि बीमा क्षेत्र का सबसे बड़ा सम्मान है।