June 23, 2025

29 जनजाति आरक्षित सीटों में से 18 सीटें जीतकर हम सभी ने इतिहास रचा है – मुख्यमंत्री साय

1 min read
Share this

00 कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हमे संकल्प लेकर जन जन तक पहुंचना है – किरण देव
00 प्रदेश में परिवर्तन आवश्यक हो गया था – नेताम
00 भाजपा मुख्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अजजा वर्ग से से मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने आदिवासी वर्ग से जीतकर आने वाले सभी विधायको को बधाई दिया। उन्होंने कहा 29 जनजाति आरक्षित सीटों में से 18 सीटें जीतकर हम सभी ने इतिहास रचा है। पहली बार सर्वाधिक 54 विधानसभा सीटें जीतने पर बहुत बहुत बधाई दिया भाजपा का वोट प्रतिशत भी इस बार सर्वाधिक है।
उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास मूलमंत्र के साथ प्रधानमंत्री का है। आगामी लोकसभी चुनाव में हमे 11 में से 11 सीटें जीतने के लिए कार्य हमे करना है। सरकार बनते ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है। 14 दिसंबर को पहली केबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, 25 दिसंबर सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को 2 वर्षों का बोनस दिया गया। जिन लोगो को बोनस नही मिला उन्हे भी शीघ्र बोनस मिले इसके लिए आदेशित किया गया है। कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया था क्कस्ष्ट भर्ती घोटाले में को नया कीर्तिमान स्थापित किया था उसके खिलाफ भी जांच का फैसला हमारी सरकार ने किया है, जल्द ही सीबीआई से जांच की रिपोर्ट आपके सामने होगी। महतारी वंदन योजना के द्वारा प्रदेश की माताओं बहनों को सशक्त करने एवं उनके खाते में 1000 रुपए देने का फैसला भी हमारी कर चुकी है। इस प्रकार प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी एवं गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश के लिए आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने से गौरव भी बड़ा है, दायित्व भी बड़ा है चुनौती भी बढ़ा है। प्रदेश में 4 आदिवासी बहुल लोकसभा सीट है। 7 अन्य सीटें भी है जिन्हे जीतने के लिए हमे कड़ी मेहनत करना है। श्री साय ने कहा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का दायित्व भी बढ़ा है कांग्रेस आदिवासियों को तोडऩे और बरगलाने के लिए तरह-तरह का काम करते रही है जिसके विरुद्ध हमे जनता को जागरूक और सचेत करते रहने की जरूरत है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में मिली भाजपा को मिली बंपर जीत के लिए अजजा मोर्चा के सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा हमने जनता से जो वादा किया उसे पूर्ण करने का समय आ गया है। देव ने कार्यकर्ताओं को पांच बिंदुओ को नोट करने कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा नमो एप से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। 22 जनवरी को दीपोत्सव के रूप में मनाएं। 22 जनवरी तक चुनाव आयोग के मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने के एवं बदलने का काम किया जा रहा है उसकी जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हमे संकल्प लेकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए काम करना है।
केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामविचार नेताम ने कहा छत्तीसगढ़ इतिहास में पहली बार, एक गरीब परिवार के किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पूर्व अध्यक्ष एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह को धन्यवाद। नेताम ने कहा प्रदेश में परिवर्तन आवश्यक हो गया था। कांग्रेस सरकार सर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूब चुकी थी। प्रदेश भर में अराजकता फैल चुकी थी। प्रदेश भर में मुस्लिम समाज द्वारा हिंदू बेटियों को बहला फुसलाकर उनकी संपत्ति और जमीनों पर कब्जा किया गया है उनपर कठोरता से कार्रवाई करने का निवेदन मुख्यमंत्री से किया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आज भाजपा ने प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 11 में से 11 सीटें जीतने का संकल्प दिलाया। अजजा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री श्री महेश गागड़ा ने सभा को संबोधित किया। बैठक में विधायकगण नीलकंठ टेकाम, प्रबोध मिंज, आशाराम नेताम, प्रणव मरपच्ची और भूलन सिंह मरावी सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्षगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री नंदलाल मुड़ामि एवम आभार प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने किया।