भजन लाल शर्मा ने राजस्थान की कमान सम्हाली
1 min read
Share this
जयपुर। शुक्रवार को राजस्थान के नये मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सूबे के 26 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की उनके साथ ही दिया कुमारी और डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे।
भाजपा विधायकों के साथ ही राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गज भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अपने दोनों सहयोगियों से उम्र में बड़े हैं। संपत्ति के मामले में शर्मा दोनों उप मुख्यमंत्रियों से पीछे हैं। वहीं, शिक्षा की बात करें तो उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा तीनों में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं।