ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी को स्व.विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत रत्न अवार्ड

1 min read
Share this

इंदौर ।अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल द्वारा प्रदान किये जाने वाले स्व.विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत रत्न अवार्ड से शहर की ख्यातिलब्ध लोकप्रिय शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी को नवाजा जाएगा। यह सम्मान  उन्हे आने वाले शनिवार 19 अगस्त, सुबह 10 बजे  नवी मुंबई, गांधर्व महाविद्यालय मंडल में आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा।

इह सम्मान की घोषणा होने के बाद  शोभा चौधरी ने कहा कि जिस संस्था की हम परीक्षा देते आए हैं वह बोर्ड ही आपको सम्मान दे तो इससे बड़ी कोई उपलब्धि और खुशी नहीं हो सकती। वह भी संगीत देवों के देव महादेव स्व.विष्णु दिगंबर पलुस्कर के नाम से यह सम्मान मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है। यह सब मेरे गुरुओं और माता-पिता के आशीर्वाद और सभी की शुभकामनाओं से संभव हुआ है। यह पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मेरे ऊपर और जिम्मेदारी बढ़ गई है।