महिला कांग्रेस ने मणिपुर में महिलाओं के साथ अमानवीय कृत्य के खिलाफ किया पुतला दहन

1 min read
Share this

रायपुर। मणिपुर में महिलाओ के साथ हो रहे अमानवीय कृत्य जिससे पूरा देश शर्मसार हो रहा और केंद्र की मोदी सरकार मौनी साधे बैठी है। केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता व महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ रविवार को रायपुर जिला महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। रायपुर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनिता शर्मा ने कहा कि मणिपुर में महिला अपराध को बढ़ावा देना एवं घिनौनी कृत्य पर चुप रहकर संरक्षण देना ये साफ नजर आता है वही राज्य की भाजपा सरकार भी अपराधियो को संरक्षण दे रही। आखिर कब तक महिलाएं भाजपा शासन में शोषित होती रहेंगी मोदी जी बेटी बचाओ के नारे की जगहा भाजपा वाले से बेटिया बचाओ का नारा सही होगा। कभी हाथरस,कभी महिला पहलवानो का दैहिक शोषण,खुलेआम महिलाओ को नग्न कर दौड़ाकर मारना क्या यही भाजपा का चाल चरित्र है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि भाजपा की मानसिकता महिला विरोधी है जो कभी अपने महिलाओ के साथ अपराध करने वाले अपराधी सांसदों को विधायको को अपराध करने के बावजूद संरक्षण देते है खुलेआम छोड़ देते है। उत्तरप्रदेश,जैसे जंगलराज मणिपुर भी हो गया ।कब तक आतंक के साये में मणिपुर की जनता जिंदा रहेगी ,कब न्याय मिलेगा ये एक प्रश्रचिन्ह बनकर रह गया? इस अमानवीय कृत्य के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए। इनसे न देश संभल रहा न राज्य इन्हें कोई हक नही सत्ता में रहने का ! जिला महिला कांग्रेस इनके इस्तीफे की मांग करती है।
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता शर्मा,गंगा यादव,भोजकुमारी यदु, प्रेमलता भोई, कल्पना सागर, सायरा खान,रिजवाना,नीलिमा मिश्रा,नीलम जगत, रेखा जोशी,सिद्दी ठाकुर,लता जंघेल,संध्या ठाकुर, एकता जटाशंकर, अंजना भट्टाचार्य, हेमलता सेन,अनसुइया रॉय,उर्मिला पन्डेल,संतोषी भैना,राम बाई कश्यप, चन्दा मिरी,प्रमिला सोनवानी,मानसी शर्मा, भूमिका साहू,बुधियारिन , वैदेही देवदास, ज्योति पीटर ,पूनम यादव, रेविका सिंह,सन्ध्या वर्मा,नुतनलता , राजकुमारी कश्यप , सुषमा सांवन्त,राधिका शेट्टी, बरखा दौड़िया, शिरीन बानो,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।