ग्राम सेंदरी में तीन बच्चियों की मौत, भाजपा ने बनाई पांच सदस्यीय जांच समिति

1 min read
Share this

रायपुर। ग्राम सेंदरी जिला बिलासपुर में अवैध रेत उत्खनन के चलते एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव ने एक 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति संबंधित स्थानों का शीघ्र दौरा कर इस विषय से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी।
जांच समिति में श्रीमती रंजना साहू विधायक को संयोजक बनाया गया है वहीं श्रीमती शालिनी राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती पूजा विधानी, प्रदेश का सदस्य भाजपा, 4. श्रीमती पुनीता डहरिया, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा तथा श्रीमती जयश्री चौकसे, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बिलासपुर सदस्य होंगी। उक्त जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी संयोजक केदार कश्यप ने दी।