युवाओं का नग्न प्रदर्शन करना छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाली घटना – डा. रमन

1 min read
Share this

00 2024 में फिर बनेगी केंद्र में भाजपा की सरकार
रायपुर। कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा तक युवाओं ने आज जो पूर्णत:नग्न प्रदर्शन किया यह छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाली घटना है। 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार 300 + के साथ केंद्र में बैठेगी। उक्त बातें छत्तीसगढ़ विधानसभा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि मोदी का भय इतना है कि सभी विपक्षी पार्टी अपनी शत्रुता भूलकर एकजुट हो रहे है लेकिन इससे मोदी को कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। मोदी की लोकप्रियता इतनी है कि एक या दो बार नहीं तीसरी बार 2024 में भी पूर्ण बहुमत के साथ 300 से ऊपर सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। विपक्ष आक्रमता के साथ सरकार के खिलाफ अविश्वात प्रस्ताव ला रहा है क्योंकि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में जनता का विश्वास खो दिया है। इस सरकार ने व्यापाक भ्रष्ट्राचार करके जिस प्रकार से पांच साल तक प्रदेश को लूटा है उसमें शराब घोटाले से लेकर रेत घोटाला तक शामिल है। 1300 पन्ने का ईडी ने कोर्ट में चालान पेश किया है इसलिए इस सरकार को एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है।
डा. रमन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों में इतना असंतोष है कि कई कर्मचारी धरने पर बैठे हुए है, दैनिकवेतन भोगी कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे है लेकिन उनकी बातें अभी तक नही सुनी गई है। इसके साथ ही अनियमित कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन अभी चल ही रहा है। आज तो युवाओं ने सारी सीमाएं तोड़कर कर नग्न प्रदर्शन किया यह छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाली घटना है। सरकार के खिलाफ आक्रोश चरम स्तर को पार कर चुका है। सरकार को गए 5 साल हो गए हैं लेकिन अनियमितता थी तो इन्होंने ठीक क्यों नहीं किया। कांग्रेस सरकार कबतक राग अलापती रहेगी। आज का दृश्य दुखद है सरकार की अपार असफलता का प्रमाण है।