होटल कर्मियों से मारपीट आईएएस,आपीएस सहित आठ को निलंबित किया मुख्यमंत्री ने

1 min read
Janpatra News
Share this

अजमेर। होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंभीरता से लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अफसर आईएएस और आईपीएस अफसर सहित आठ लोगों को निलंबित कर दिया।इन दोनों अफसरों को छोड़कर शेष कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया। शेष दोनों अफसरों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

बताया जाता है कि सुशील का तीन दिन पहले अजमेर से तबादला हुआ था। रविवार रात को एक रेस्टारेंट में उन्हें विदाई पार्टी दी गई थी। पार्टी खत्म होने के बाद सुशील देर रात करीब 2 बजे गिरधर और अन्य लोगों के साथ एक होटल पर खाना खाने गए थे।रात अधिक होने के कारण कर्मचारियों ने उन्हें खाना परोसने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर सुशील और गिरधर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कर्मचारियों से मारपीट की। दोनों अधिकरियों ने बेल्ट से कर्मचारियों की पिटाई की।

अगले दिन होटल के मैनेजर तेजपाल सिंह ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उच्च अधिकारियों से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करने की बात अपने रिकार्ड में लिखी। उल्लेखनीय है कि आईपीएस सुशील के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का और 40 ग्राम सोना और करीब 8 लाख रुपए हड़पने का भी आरोप एफआईआर दर्ज करा दी है।वहीं, गिरधर और सुशील के साथ मिलकर होटल के कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोपित गेगल के पुलिस थाना अधिकारी रुपाराम, सिपाही गौतम और मुकेश यादव, मुकेश जाट, पटवारी नरेंद्र सिंह, हनुमान प्रसाद और सुरेंद्र जाट को भी निलंबित कर दिया गया है।