हसदेव बांगो परियोजना के कार्य के लिए 3.15 करोड़ की स्वीकृति

1 min read
Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत पोता से मालखरौदा होते हुए बड़ेसीपत तक नहर के दांयी नहर कार्य के लिए 3 करोड़ 15 लाख 46 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 440 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।