10 शहीद डीआरजी जवानों में 8 दंतेवाड़ा के निवासी
1 min read
Share this
00 एक ही गांव के 4 जवानों की भर्ती और शहादत एक ही दिन हुई
दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर नक्सली हमले में हुए आईईडी विस्फोट में 10 डीआरजी के जवान शहीद हुए हैं। इस नक्सली हमले में शहीद 10 डीआरजी के जवानों में दंतेवाड़ा जिले के निवासी 8 जवान शहीद हुए हैं जिससे पूरा दंतेवाड़ा गमगीन है, जबकि एक जवान सुकमा और एक बीजापुर का निवासी है। दंतेवाड़ा के शहीद 8 जवानों में 4 जवान तो एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों साथ-साथ भर्ती हुए और दोनों की शहादत भी एक ही दिन हो गयी। राजू राम करटम और जगदीश कोवासी दोनों कुआंकोंडा के बड़ेगुडरा के रहने वाले हैं। दोनों जवान 10 मार्च 2022 को भर्ती हुए थे। उसी तरह कटेकल्याण मारजूम भीमापारा के दुलगो मंडावी और कटेकल्याण के बड़े गादम के जोगा कवासी 6 मार्च 2023 को डीआरजी में भर्ती हुए थे। दोनों एक महीना 23 दिन ही नौकरी कर पाये की उनकी शहादत हो गयी।