छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी का हटना तय तय
1 min read
Share this
*नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव*
छुरिया। हाल ही मे कबीरधाम जिला के सहसपुर लोहारा कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के बाद छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी के पार्षद लामबंद होकर गये हैं और उन्हे पद से हटाने को लेकर मोर्चा भी खोला हुआ है।वे किसी भी हालत में राजकुमारी सिन्हा को पद पर देखना नहीं चाहते और बगावती तेवर पर उन्हें पार्टी से निष्कासन भी स्वीकार्य है।
छुरिया नगर पंचायत मे हाल ही मे पार्षदों ने नगर अध्यक्ष पर कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। बताते है कि इस बार 11 पार्षद एक जुट होकर एक संकल्प लिया हमे हर हाल मे नगर अध्यक्ष राजकुमारी, सिन्हा को अध्यक्ष पद से हटाना है चाहे कुछ भी हो जाए। छुरिया नगर को बगचाना है।
सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार प्रति पार्षद को 4-5 लाख रूपये का आफर दिया जा रहा है, बताते भाई कि पार्षद इस बार कोई भी प्रलोभन या दबाव मे नहीं आने वाले है। उन लोगों ने अंतिम फैसला कर लिया इस लड़ाई मे अगर किसी भी प्रकार का हथकंडा अपनाकर नगर अध्यक्ष को बचाने का प्रयास किया गया तो 11 पार्षद अपने पद से भी इस्तीफा देने का मन बना लिया है।
नगर के राजनीतिक गलियारों मे आम चर्चा है कि स्वंय को कांग्रेस और मुख्यमंत्री के प्रति अपनी वफादारी की डुगडुगी पीटने वाले नेता तरुण सिन्हा का क्या होगा? छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष रिश्ते में उनकी भाभी हैं और इसी रिश्तेदारी की आड़ में उन्होने जो लाभ उठाया है उसको लेकर पार्षदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा जा सकता है कि अविश्वास प्रस्ताव लाने का मूल कारण भी यही है।
आम चर्चा है कि मुख्यमंत्री व पार्टी के प्रति निष्ठा का गुनगान करने वाले तरुण सिन्हा क्या वर्तमान हालत नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के साथ है या नही? छुरिया नगर मे कांग्रेस के लिए अध्यक्ष पद को बचाना किसी चुनौती से कम नही है। सगंठन के बड़े से छोटे नेताओ का इस मामले पर महत्वपूर्ण मिटीग का दौर चल चुका है। वरिष्ठ कांग्रेसियों का कहना है कि अभी तक काग्रेंस नेता तरूण सिन्हा इस मामले पर खामोश है। क्या वे नगर अध्यक्ष जो रिश्ते मे उनकी भाभीजी है उनके साथ होगे या फिर काग्रेंस के?