अर्श ने फर्श पर ला दिया मुंबई को,हारी बाजी को जीत में बदला

1 min read
Share this

मुंबई। लड़खड़ाने के बाद भी मुकाबले में वापसी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस के पाले में जाती हुई जीत का अंतिम ओवर में रूख बदल दिया और मैच 13 रन से जीत कर अपनी स्थिति मजबूत की और मुंबई की परेशानी बढा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 214 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई 201 रन ही बना सकी।

टॉस हारने के बाद पंजाब किंग्स की शुरुआत ठीक नहीं रही। उसके चार दिग्गज बल्लेबाज टीम के खाते में 50 रन आने से पहले ही पवेलियन वापस लौट गये।कैमरून ग्रीन ने शॉर्ट को आउट कर पंजाब को 18 के स्कोर पर पहला झटका दिया। उसके बाद प्रभसिमरन और अथर्व तायडे के बीच साझेदारी आगे बढ ही रही कि अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के लिये दूसरी सफलता हासिल करते हुए प्रभसिमरन को आउट कर साझेदारी को ब्रेक लगा दिया  लिंविगस्टन कुछ ज्यादा कर नहीं पाए और 10 के निजी स्कोर पर पीयूष चावला का शिकार बने अगली बाल पर पीयूष चावला ने अथर्व को आउट कर पंजाब को बैकफुट पर ला दिया।

इसके बाद कप्तान सैम करन और हरप्रीत भाटिया ने धीरे-धीरे खेलते हुए एक साझेदारी बनाई। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंया। हरप्रीत अनलकी रहे, वह 41 के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन कप्तान सैम करन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। करन ने 29 गेंद पर 55 रन बनाए। अंत में जितेश शर्मा ने 7 गेंद पर आतिशी 25 रन बनाए, जिससे टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। ईशान किशन एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और कैमरून ग्रीन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि, रोहित (44) अर्धशतक बनाने से चूक गए। ग्रीन ने 67 रन की पारी खेली।

सूर्या ने ताबड़तोड़ 57 रन बनाए। जबतक ग्रीन और सूर्या बल्लेबाजी कर रहे थे मैच मुंबई के पाले में जाता हुआ दिखाई दे रहा था, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद मुश्किल हो गई। आखिरी ओवर में मुंबई को 15 चाहिए थे, लेकिन अर्शदीप ने दो गेंद पर दो लगातार विकेट लेकर मुंबई को 13 रन से हार थमा दी। टिम डेविड ने नाबाद 25 रन बनाए। अर्शदीप ने 4 विकेट चटकाए।