परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया पर्व पर सभापति प्रमोद दुबे ने लोगों को दी अग्रिम बधाई
1 min read
Share this
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने शनिवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर समस्त राजधानीवासियों को अग्रिम शुभकामनायें दी। सभापति श्री दुबे ने लोगों से आह्वान किया कि महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक गोबर से निर्मित दियों से भगवान परशुराम का पूजन आराधना कर पर्व मनाएं। श्री दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के माध्यम से संचालित लोक कल्याणकारी गौधन न्याय योजना के अंतर्गत सभी गौठानों में महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्राकृतिक गोबर से निर्मित दियों से भगवान श्री परशुराम का विशेष पूजन आराधना करने गौ धन से निर्मित दियों को अधिकाधिक मात्रा में क्रय करके महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं। सभापति ने राजधानीवासियों से इको फ्रेंडली भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया पर्व मनाने का संकल्प लेने का आव्हान किया है।