December 13, 2025

चरामेति फाउंडेशन की अनोखी पहल बच्चों ने बच्चों को दिए सकोरे

1 min read
Share this

रायपुर। चरामेति फाउंडेशन ने कुशालपुर स्थित बंजारी नगर में सकोरो का वितरण किया।फाउंडेशन के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि बच्चों में पशु – पंछियों के प्रति प्रेम और दया की भावना जागृत हो इस उद्देश्य से छोटे बच्चे किअंश एवं पार्थ के हाथों से बंजारी नगर के बच्चों को सकोरे वितरित किए गए।श्रीया, आर्या, जाह्नवी, आद्या, खुशी, आराधिता, पीहू आदि बच्चों ने सकोरे मिलने के बाद रोज इसमें पानी भरकर रखने की बात भी कही।