74 वर्ष की आयु में दुनिया से अलविदा हुई पामेला चोपड़ा
1 min read
Share this
मुंबई। बालीवुड और छोटे पर्दे पर सिनेमा व सीरिया के साक्षी यश चोपड़ा की पत्नी 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का गुरुवार सुबह बीमारी के बाद निधन हो गया।पामेला का अंतिम संस्कार गुरूवार को ही 11 बजे किया गया।पामेला चोपड़ा एक प्रसिद्ध भारतीय प्लेबैक सिंगर थीं। इसके साथ ही वो फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं।
पामेला चोपड़ा बीमार चल रही थी और पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। यश राज के ऑफिशियल पेज से जो जानकारी शेयर की गई है, उसमें कहा गया है कि पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में किया गया।
पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यश राज की डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमांटिक्स’ में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी। ‘द रोमांटिक्स’ में सिर्फ यश चोपड़ा ही नहीं, बल्कि पामेला के बारे में भी वो बातें दिखाई दी, जिनसे आम लोग अनजान थे।