बस खाई में गिरी 8 की मौत 25 घायल
1 min read
Share this
रायगढ़ (महाराष्ट्र)। शनिवार की सुबह हुई दुर्घटना में 8 लोगों के मारे जाने और 25 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के रायगढ जिले के खोपली में एक बस शनिवार को खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। इस घटना की जानकारी रायगढ़ पुलिस कप्तान ने दी। पुलिस कप्तान ने कहा कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, जब वह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के पास खाई में गिर गई।