मुंबई से चेन्नई एक्सप्रेस का विजय रथ आगे बढ़ा

1 min read
Share this

*मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े जडेजा,रहाणे* 

मुंबई। शनिवार को आईपीएल 2023 के एक बड़े मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स धोनी के धुरंधरों  ने मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित कर दिया।पहले रविन्द्र जडेजा ने कहर ढाया बाद में अधिक्य रहाणे ने मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उसे दी। मुंबई ने 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन  का जो लक्ष्य  दिया था उसे चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर हासिल कर लिया।

चेन्नई ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई ने तेज शुरुआत की। रोहित और ईशान के बीच पहले विकेट लिए 38 रन की साझेदारी हुई। रोहित 21 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। ईशान किशन ने तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट गंवाया। उन्हें जडेजा ने आउट किया।

इसके बाद मुंबई का भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं सका। ग्रीन ने 21 रन बनाए। सूर्या एकबार फिर नाकाम रहे। वह 1 रन बनाकर सेंटनर का शिकार बने। तिलक वर्मा ने 22 और टिम डेविड ने 31 रन का योगदान दिया। जडेजा को तीन विकेट मिले। सेंटनर और तुषार को एक-एक विकेट मिले। वहीं, सिसंडा मगाला को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। डेवोन कॉनवे बिना रन बनाए पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद आए रहाणे ने मुंबई के गेंदबाजों की खूब खबर ली। चेन्नई के लिए पहला मैच खेल रहे रहाणे ने 19 गेंद पर आईपीएल 2023 की सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ी। रहाणे ने 27 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली। शिवम दुबे ने 28 रन का योगदान दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने आज आक्रामक बल्लेबाज के बजाय सहायक की भूमिका में एक छोर को सम्हाले रहे और 40 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। इंपैक्ट प्लेयर के रूप आए रायडू ने 20 रन बनाए और चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। मुंबई के लिए तीन गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया। यह मुंबई दूसरी लगातार हार है। वहीं, चेन्नई ने तीन मैच में से 2 में जीत हासिल की है और एक में हार का सामना करना पड़ा है।