दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव का निधन

1 min read
Share this

दुर्ग। दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव का रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।उन्हे दिल का पडा था मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर दुर्ग से ग्रीन कारीडोर बना कर रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष शालिनी यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। दिल का दौरा पड़ने के बाद पहले उन्हें दुर्ग के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।वहां उनकी चिंताजनक स्वास्थ्य को देखते हुए रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था जहां बुधवार को उनका निधन हो गया।