आज देश में अंग्रेजों के शासनकाल जैसे हालात-सत्यनारायण शर्मा

1 min read
Share this

रायपुर अंग्रेजों के शासनकाल में जो हालात थे वही हालात वर्तमान समय में पूरे देश में दिखाई दे रहे हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं तो राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं। मोदी सरकार अंग्रेजों के तानाशाह की तरह ही काम कर रही है। ये बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सत्यनारायण शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कही।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापस लिए जाने के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। इसी के तहत राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक सत्य नारायण शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

शर्मा ने  कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों की नींव हिला दी थी। राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नींव हिला दी है। मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी। अंग्रेजों के समय में आंदोलन हुए थे। आजादी के बाद भी आंदोलन हुए। आज फिर आंदोलन हो रहे हैं जीत हुई और आगे भी होगी। लोकतंत्र को कुचलने वाली सरकार को जनता सबक सिखाएगी।