श्री जलाराम राम मंदिर में राम जन्मोत्सव कल

1 min read
Share this

राजनांदगांव। भगवान श्री राम का भव्य एवम प्राचीन मंदिर कैलाश नगर में श्री जलाराम राम मंदिर के नाम से प्रसिद्ध स्थल है। यहां प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र शुक्ल नवमी को बड़ी श्रद्धा, भक्ति के साथ धूमधाम से मनाए जाने की परंपरा है। इस वर्ष 30 मार्च गुरुवार को जन जन के आराध्य भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे सुबह श्री राम दरबार का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। सुबह 10 बजे से सुमधुर भजनों की अमृत गंगा प्रवाहित होगी, ठीक दोपहर 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव होगा। भक्त माता – बहने एवम बंधु भजनों के साथ नृत्य करते हुए जन्मोत्सव का आनंद प्राप्त करेंगे।
श्री जलाराम राम मंदिर के आचार्य पंडित मनोज शुक्ला के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मंदिर में परंपरागत रूप से मनाया जाता है। इसी के तहत 30 मार्च को सुबह 10 बजे भजन, दोपहर12 बजे जन्मोत्सव आरती, कन्या भोजन एवम भंडारा प्रसादी होगी। रात्रि 07:02 बजे से सुप्रसिद्ध हनुमंत सेवक गणेश मिश्रा की सुमधुर वाणी से संगीतमय श्री सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
श्री शुक्ला ने नगर के धर्मप्रेमी माता – बहनों एवम बंधुओं से आग्रह किया है कि सुबह प्रभु श्री राम जन्मोत्सव एवम रात्रि सुंदरकांड पाठ के समय अधिकाधिक भक्त उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का आशीर्वाद एवम कृपा प्राप्त करें। भक्तो से इस भव्य महोत्सव में तन, मन एवम धन से सहयोग की अपील की है। जन्मोत्सव के समय सभी भक्त पीले वस्त्र धारण करके पधारे। श्री शुक्ला ने बताया कि 29 मार्च को महाष्टमी का हवन पूजन शाम 6:45 बजे से आयोजित होगा।