January 12, 2026

किराएदार ही निकला चोर, खरीददार के साथ हुआ गिरफ्तार

1 min read
Share this

रायपुर। गोकुल नगर गुढिय़ारी में कुछ दिन पहले चोरी की घटना हुई थी, इस मामले में पुलिस ने किरायेदार अभिषेक मित्रा के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी गफ्फार खान को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया।
उमा नायडू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गोकुल नगर गुढियारी में रहती है। जहां पर वह अपने मकान को अभिषेक मित्रा को किराए से दिया हुआ था। उस दिन उमा नायडू कुछ काम से जसंती भवन के पास च्वाइंस सेंटर गई हुई थी। जब वापस आयी तो देखा की घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखी तो अलमारी में चाबी लगी हुई थी। आलमारी के दराज में रखे सोने के जेवरात एवं नगदी रकम नही था। इस बारे में किरायेदार अभिषेक मित्रा से पूछताछ करने गई तो वह वहां नही था। उसका फोनबंद आ रहा था। जिस पर चोरी के शक में प्रार्थी ने थाना में अपनी रिपोट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 380 का अपराध दर्ज किया।
आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी अभिषेक मित्रा उर्फ अभि राय चौधरी को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने चोरी के सोने के जेवर एवं नगदी को दुर्ग निवासी गफ्फार खान को देना बताया। जिसपर आरोपी के निशानदेही पर गफ्फार खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।