December 13, 2025

अशोकारत्न महिला मंडल ने हिन्दू नववर्ष का किया दीप प्रज्वलित कर स्वागत

1 min read
Share this

रायपुर। शंकर नगर स्थित अशोकारत्न सोसाइटी में रहने वाली अशोकारत्न महिला मंडल ने बुधवार से प्रारंभ हुए हिन्दू नववर्ष का दीप प्रज्वलित कर स्वागत किया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने माँ दुर्गा अमृतवाणी का पाठ किया जो पूरे 9 दिनों तक जारी रहेगा। अमृत वाणी पाठ की शुरुआत ज्योति अग्रवाल ने किया। दुर्गा अमृतवाणी पाठ के पश्चात महिलाओं ने दुर्गा माता का भजन भी गाया। अशोकारत्न महिला मंडल की सदस्यों ने एक – दूसरे को हिन्दू नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर अमृत वाणी पाठ की आयोजक ज्योति अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, सरोज डालमिया, नीतू अग्रवाल, उषा सराफ, नीमा मूंदड़ा, निकता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल के अलावा महिला मंडल की अन्य सदस्गण उपस्थित थी।