मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम के निधन पर शोक व्यक्त किया
1 min read
Share this
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
