पद्मश्री डॉ. बारले की पहल पर होली रंग महोत्सव एवं सम्मान समारोह 19 को कोड़िया में
1 min read
Share this
भिलाई। पंथी नर्तक पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले एवं अनुराग धारा लोक कला मंच राजनांदगांव की अध्यक्ष कविता वासनिक की पहल पर अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवधाम कोड़िया ननकट्ठी में 19 मार्च रविवार को होली रंग महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की विभिन्न विधाओं में पारंगत पुरोधाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ ममता चंद्राकर कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ करेंगी। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ भारती बंधु सूफी भजन गायक रायपुर करेंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि पद्मश्री अनूपरंजन पांडे बस्तर बैंड बिलासपुर, पद्मश्री अजय कुमार मंडावी काष्ठ कला कांकेर, के. के. खेलवार सेवानिवृत्त वन संरक्षक (आईएफएस), ए.एल.जोशी सेवानिवृत्त जिला सत्र न्यायाधीश, एल.कुर्रे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, परदेशी राम वर्मा वरिष्ठ साहित्यकार भिलाई, मा. श्री डॉ. पी. बाल किशोर पूर्व सिविल सर्जन जिला अस्पताल दुर्ग, एस.आर. बांधे अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग दुर्ग, गीता बंजारे राष्ट्रपति द्वारा मिनीमाता सम्मान प्राप्त, झुमुक साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोड़िया की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस दौरान कला पुरोधा सम्मान, छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान,कला साधक सम्मान,पुरोधा सम्मान,छत्तीसगढ़ कला शिरोमणि सम्मान,सामाजिक समरसता सम्मान ,विशेष सहयोग सम्मान, उत्कृष्ट सरपंच सम्मान और वरिष्ठ नागरिक सम्मान से 500 से ज्यादा लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सम्मान समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।