ईंटा भट्टे में कार्य कर रहे पांच श्रमिकों की मौत एक गंभीर
1 min read
Share this
*घटना पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया व 2 रूपये लाख आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा*
*पिता व एक बेटे की मौत दूसरा कर रहा संर्घष*
महासमुंद/पिथौरा। मदिरा सेवन के बाद ईंट भट्ठे पर सो रहे पांच श्रमिकों की ताप में झुलसने व दम घुटने से मौत हो गई,जबकि एक अन्य पीड़ित श्रमिक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है । घटना महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम गढ़फुलझर की है जिसकी पुष्टी पुलिस कप्तान आकाश राव गिरिपुंजे ने की है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार ईट भट्ठे में काम करने वाले सभी 6 श्रमिक ग्राम गढ़फूलझर के निवासी हैं जिनमें 55 वर्षीय गंगाराम बिसी,30 वर्षीय दशरथ बासी,40 वर्षीय सोनाचंद भोई 24 वर्षीय वरूण बरीहा,35 वर्षीय जनक बरीहा और 35 वर्षीय मनोहर बिसी रात की पाली में ईंट भट्टे में कार्य कर रहे थे।बताया जाता है कि थकान मिटाने के लिये सभी ने मदिरा का सेवन किया और नशे की हालत में वहीं सो गए। अचानक आग सुलगने और उसके धुएं से मजदूरों का दम घुटने लगा और पांच श्रमिकों की मौत हो गई। एक श्रमिक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर है। मृतकों में पिता गंगाराम बिसी 55 वर्ष के साथ उसका बेटा दशरथ बिसी शामिल है, जबकि दूसरा बेटा मनोहर बिसी गंभीर रूप से घायल है। बसना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईट भट्ठा श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया*
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम वाले 5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दिये जाने की घोषणा की और जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देना और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।